फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव ज्योतिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान रामकुमार (42) वासी ज्योतिसर के रूप में हुई। रामकुमार दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि चार महीने पहले हुए एक झगड़े के दौरान रामकुमार को गंभीर चोटें लगी थी, जिसका सरकारी अस्पताल से इलाज चल रहा था। इन्हीं चोटों के कारण सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
ज्योतिसर पुलिस चौकी में दी शिकायत में छोटा राम ने बताया कि तीन मई को उसका व उसके भाई का साला चंद्रभान वासी पिहोवा अपनी पत्नी रीना के साथ उनके घर आया था। उसकी भाभी केला देवी और रीना के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। तब उसके साले ने अपनी पत्नी रीना को समझा-बुझाकर पिहोवा भेज दिया था।
विज्ञापन

उसी दिन दोपहर करीब सवा एक बजे रीना, उसका पिता लक्ष्मण, माता रानी व भाई प्रवीण व सुखदेव उर्फ साहिल दो बाइकों पर उनके घर आए और चंद्रभान के साथ गाली गलौज करने लगे। प्रवीण ने एक पत्थर उठाकर अपने जीजा चंद्रभान के सिर में कई वार कर दिए, जिससे उसका साला खून से लथपथ हो गया था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई रामकुमार बचाव करने आया तो सुखदेव ने भी आंगन में पड़ा मार्बल पत्थर से उसके सिर में कई वार करके घायल कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं अन्य आरोपियों ने भी डंडों से हमला किया था। घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल भर्ती कराया था। इस झगड़े में उसके भाई को गंभीर चोटें लगी थी, जिसका उपचार चल रहा था। इन्हीं चोट के कारण उसके भाई की मौत हो गई। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चार महीने पहले हुए झगड़े में पुलिस ने शिकायत पर पांच आरोपियों को नामजद किया था। शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें