फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-दो पर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र में तैनात एसआई कमल कुमार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे पर कुरुक्षेत्र से पैसेंजर ट्रेन दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा एक व्यक्ति ट्रेन से मुंह के बल गिरकर जख्मी हो गया। उसे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसने पीले रंग की कमीज और काले रंग की पेंट पहनी हुई थी। व्यक्ति की उम्र 40 से 45 साल के बीच लग रही है। उसके बाएं हाथ की बाजू पर एस और दाएं पर किसी दूसरी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शवगृह में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें