फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे क्रॉस करते वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। हाईवे क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत में कैलाश निवासी अमोशी जिला खगड़िया बिहार ने बताया कि वह ठसका मीरांजी रोड पर एक राइस मिल में काम करता है। उसी के गांव का संतु 35 भी उसके साथ काम करता था। सोमवार रात को संतु अपने किसी निजी काम से इस्माईलाबाद आया था। उसको आने में देर हो गई और वे सो गए। देर रात उसे सूचना मिली कि संतु को हाईवे क्रॉस करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें