फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग पर राजेंद्र नगर कॉलोनी के समीप वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में हंसबीर निवासी न्यू लक्ष्मण कॉलोनी ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग पर कुटिया अस्पताल वाली गली में मुड़ा तो उसी समय एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था। वह बोल नहीं पा रहा था। उसने एंबुलेंस को बुलाया और राहगीरों की मदद से उसे एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया। सुबह एलएनजेपी अस्पताल में जाकर पता किया तो उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें