कुरुक्षेत्र। गांव पिंडारसी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी देर रात तक पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना के एसआई कमल राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। तत्काल ही टीम मौके पर पहुंची तो शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान के प्रयास किए गए लेकिन कोई पता नहीं चल सका। ऐसे में शव को 72 घंटे के लिए कल्पना चावला सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। संवाद