फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​खिचड़ी वितरित करने के दौरान कुलपति वैद्य प्रो. करतार सिंह धीमान। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मकर संक्रांति का पर्व श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में पारंपरिक रूप से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को खिचड़ी वितरित की गई। एकादशी को ध्यान में रखते हुए खिचड़ी विशेष रूप से सामक से तैयार की गई जिससे व्रतधारियों को भी प्रसाद ग्रहण करने में सुविधा रही। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व है, जो स्वास्थ्य, ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता है। आयुष परंपरा में आहार का विशेष महत्व है और व्रत व पर्व के अनुसार सात्विक भोजन अपनाना हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर आयुर्वेद अध्ययन व अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें