फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सप्लाई करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ गांजा सप्लाई के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र मुथामाझी निवासी महागुड़ी जी जिला कंधमाल ओडिशा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि 29 अगस्त को सैल की टीम अपराध की तलाश में बराड़ा चौक के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुजारी निवासी बफरा संभालखा जिला पानीपत को सब्जी मंडी से काबू किया था। उसके कब्जे से 32 किलो 830 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी पुजारी ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया था की वह गांजा धर्मेन्द्र मुथामाझी से खरीद कर लाया था। अब इस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसने गांजा बेचने के 1100 पुलिस को बरामद करवा दिए हैं। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन




नशीला पदार्थ रखने व तस्करी करने के दो आरोपी पकड़े
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में अजय कुमार निवासी छज्जुपुर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 12.04 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी प्रिंस निवासी करहा साहब जिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच सितंबर को टीम एनएच-152डी गांव तलहेडी चनालहेड़ी पुल पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अजय कुमार हेरोइन बेचने का काम करता है, जो आज अपने गांव छज्जुपुर से नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने के लिये पैदल-पैदल गांव तलहेडी की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने गांव छज्जुपुर के पास निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना ईस्माईलाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उधर सैल की दूसरी टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार किया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। थाना केयूके पुलिस की टीम ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में साहिल कुमार उर्फ साहिल बैरा निवासी सिरसमा थानसेर को गिरफ्तार किया है। 13 जून को थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में प्रवीन उर्फ काली ने बताया था कि वह ऑटो यूनियन का प्रधान है। एक जून को उसके पास काल आई, जिसमें उससे धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की थी तथा 10 हजार रुपये ऑटो यूनियन से हफ्ते के रूप में मांग की थी। दो जून को गाड़ियों में 50 आदमियों ने उसके ऑफिस में आकर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए उसके ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। 16 जुलाई को पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अमित यादव व शिवम उर्फ गोरखा को गिरफ्तार कर लिया था। 19 जुलाई को आरोपी रवि कुमार व विनय यादव तथा अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। छह सितंबर को अपराध शाखा-2 की टीम ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में साहिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी काबू

कुरुक्षेत्र। थाना शहर थानेसर पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गुरबाज सिंह निवासी रवाना घासी जिला रामपुर यूपी को गिरफ्त में लिया है। पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि 26 अक्तूबर 2023 को रितिक चौहान निवासी अमीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह विदेश कनाडा जाना चाहता था। इसके लिए उसने न्यू बस स्टैंड के पास ड्रीम ओवरसिज से विदेश जाने के लिए बात की थी। उनके बीच विदेश कनाडा भेजने के लिए 16 लाख रुपये में बात तय हुई। इसके बाद उनके खाते में 6.50 लाख रुपये व अपने कागजात दे दिए थे। कुछ महीने बाद जब उसने पता किया तो न तो उसका वीजा लगा और न ही उसके रुपये वापस किए। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक तेजबीर सिंह को सौंपी गई। पांच सितंबर को मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी राजेश गुरबाज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें