फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले ने की महिला शिक्षा की पहल : मनोहर

Wed, 12 Apr 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को कहा महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने की पहल भी की और समाजसेवा के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। महात्मा ज् फुले की शिक्षाओं को आज लोगों को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री मंगलवार को सैनी समाज सभा एवं समस्त सैनी समाज की तरफ से आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले की राज्य स्तरीय जयंती समारोह में बोल रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले चौक का उद्घाटन और महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने अपने निजी कोष से सैनी समाज को 31 लाख रुपये और सांसद नायब सिंह सैनी की तरफ से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक नई सोच के साथ काम करने का कार्य किया। इस सोच के तहत समाज के सभी वर्गों के महापुरुषों व संतों को याद करने के लिए और युवाओं को प्रेरित करने के लिए महापुरुषों की जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में ही महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले कुरुक्षेत्र में ही महापुरुष भगत शिरोमणि धन्ना भगत की जयंती को भी मनाने का संकल्प लिया गया था। इसी संकल्प के तहत 23 अप्रैल को कैथल के धनौरी गांव में जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जीवनी को आदि काल से ही याद किया जाता है। महापुरुषों ने समाज के लोगों को जीवन जीने का सार दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले सही मायनों में समाज सुधारक थे।
कार्यक्रम में सांसद नायब सैनी व सुभाष सुधा ने भी संबोधित किया। सैनी समाज सभा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष समाज की तरफ से कुछ मांग भी रखी। मुख्यमंत्री ने सैनी समाज की तरफ से दी गई मांगों पर मंथन करने के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने किया।
विज्ञापन

इन्होंने महात्मा फुले को अर्पित किए पुष्प
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक बिशन लाल सैनी, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, सैनी समाज सभा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी, हरियाणा डेयरी एवं पशुधन विकास निगम के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह सैनी, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, सेनसन पेपर मिल के एमडी प्रदीप सैनी, रामकुमार रम्भा ने जयंती समारोह में महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें