फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महंत राजेंद्र पुरी की 11 दिवसीय खड़ी तपस्या का समापन आज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संतों के साथ महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति - फोटो : poni news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की 11 दिवसीय कठोर खड़ी तपस्या हुई जिसका समापन रविवार को होगा। दर्शनों और आशीर्वाद के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं शनिवार को अनेक संत महापुरुष व साधु संत भी पहुंचे। अवधूत आश्रम से परमहंस स्वामी ज्ञानेश्वर, स्वामी नारायण पुरी, स्वामी सुनील दास, स्वामी स्नेह दास, स्वामी मंगल इत्यादि के पहुंचने पर महंत ने उनका विधिवत स्वागत सम्मान किया। महंत ने कहा कि उनकी खड़ी कठोर तपस्या में देश के विभिन्न राज्यों से संतों का आगमन उन्हें साहस देता है और शक्ति प्रदान करता है। संतों ने उनकी इस तपस्या को समाज और देश के लिए अत्यंत कल्याणकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें