फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय हरियाणा कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता का महंत राजेंद्र पूरी ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय हरियाणा कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ करते महंत राजेंद्र पू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई, जिसका शुभारंभ जग ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन महंत राजेंद्र पुरी ने किया। इसमें भाग लेने के लिए प्रदेश भर से सैकड़ों प्रतिभागी खिलाड़ी अलग-अलग उम्र और वजन ग्रुप के भाग लेने के लिए पंहुचे।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। महंत राजेंद्र पुरी ने प्रतिभागियों में जोश भरा। साथ ही उन्हें खेल, अनुशासन और युवा अवस्था के बारे में अपने अनुभव भी बताए। उन्होंने युवा प्रतिभागियों को जीवन में कभी नशा न करने और राष्ट्र को समर्पित होकर खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करने की शपथ दिलाई। महंत ने कहा कि खेल ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो बाल्यकाल से लेकर न केवल एक विद्यार्थी को अच्छा लक्ष्य दिखा सकता है बल्कि राष्ट्र निर्माण और देश प्रेम का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को राष्ट्र की मजबूत नींव बताया और प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें