फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने बताया मनुष्य जीवन का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में वीरवार को आयोजित अनुष्ठान व सत्संग में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। दरबार में पूजन व हवन के बाद सत्संग में महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि धर्म और सच्चाई का मार्ग ही मनुष्य जीवन को सार्थक, पवित्र और सफल बनाने का एकमात्र आधार है। सत्य के पालन से ही आत्मशुद्धि होती है, डर का नाश होता है और व्यक्ति का परमात्मा से जुड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य सत्य एवं धर्म के मार्ग पर अपनी सम्मान के साथ पहचान बनाता है। धर्म और सच्चाई का मार्ग अपनाने से जीवन के समस्त अभाव और दुख समाप्त हो जाते हैं। सत्य बोलना और आचरण करना विचारों और कर्मों की शुद्धि का साधन भी है। सत्य का मार्ग ही जीवन का सर्वोच्च मार्ग है, जहां मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन अंत में विजय होती है। सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने वाला मनुष्य कभी अकेला नहीं होता, क्योंकि उसके साथ स्वयं ईश्वर होते हैं। इस अवसर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लेने के उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें