फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच पहुंचे जादूगर सम्राट शंकर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर सम्राट शंकर के साथ प्रेरणा संस्था के सदस्य एवं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर सम्राट शंकर बुजुर्गों के बीच पहुंचे। गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर 5 दिसंबर तक चलने वाले सामूहिक गीता पाठ में विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए।वृद्धाश्रम में पिछले करीब दो सप्ताह से निरंतर गीता पाठ चल रहा है। गीता पाठ में शामिल होने के बाद जादूगर सम्राट शंकर ने कहा कि गीता का अनुसरण करने वाला व्यक्ति कभी जीवन में न निराश होता है और न ही तनाव से पीड़ित होता है। जादूगर सम्राट का स्वागत करते हुए संस्थापक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी जादूगर सम्राट का प्रभाव और कर्मशीलता प्रत्येक व्यक्ति को उत्साहित करती है। समर्थ भारत केंद्र, बीआर इंटरनेशनल स्कूल एवं अन्य स्कूल के बच्चों ने इस सामूहिक गीता पाठ में भाग लिया। जादूगर सम्राट शंकर ने अपनी जादू की कला भी बच्चों को दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें