फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवाओं को साक्षरता के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में हिस्सा लेते वक्ता और स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस यूटीडी इकाई की ओर से संचालित सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों को साक्षरता के बारे में जानकारी दी गई। वक्ता अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. प्रिया शर्मा ने कहा कि हमारी जीवन में साक्षरता केवल डिजिटल ही नहीं, बल्कि वित्तीय, सांस्कृतिक भी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता का अर्थ केवल पैसे की बचत करना नहीं है। बल्कि यह हमारी जीवन की एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने बताया कि कैसे हम अपने पैसे का प्रबंधन कर अपने भविष्य के लिए बचत कर सकते हैं।एनआईटी कुरुक्षेत्र बीटेक के छात्र माधव गर्ग ने संचार कौशल और प्रौद्योगिकी के बारे में कहा कि संचार का अर्थ केवल तकनीक से नहीं, बल्कि लोगों से बातचीत करने से है। संचार कौशल में बोलना, समझना और सुनना है। इसके साथ ही उन्होंने संचार कौशल की प्रौद्योगिकी में आवश्यकता पर भी बल दिया। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि माथुर और सभी एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें