कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक जून से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में डीएलएसए द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की ओर से 29 जुलाई से तीन अगस्त तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के बारे में जागरूकता भरे पर्चे देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएलवी जोगिन्दर कौर द्वारा रतगल गांव में लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें जागरूकता भरे पर्चे बांटे गए। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है।