फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता माह के चौथे दिन अलग-अलग स्थानों पर साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मंगलवार को पुलिस ने स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को साइबर अपराध के साथ यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि साइबर जागरूकता माह के तहत स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जाकर साइबर अपराध व यातायात नियमों का पालन करने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इसमें जिला यातायात कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक सतबीर सिंह, पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल, जिला यातायात कोऑर्डिनेटर उप निरीक्षक रोशन लाल, प्रबंधक थाना लाडवा सतनारायण ने स्कूल, कॉलेज, ट्रक यूनियन, बस अड्डा, रामलीला स्थल सहित सार्वजनिक स्थानों पर साइबर अपराध के तरीके और उनसे बचने की जानकारी दी। वहीं ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने संबंधी जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें