पानीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत रैली निकाली। इस दौरान सही पोषण के लिए महिलाओं को शपथ दिलाई गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी परमिंद्र कौर ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान सही पोषण देश रोशन के संदेश के साथ पोषण की शपथ दिलाई जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा सुपोषित भारत के परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए समय-समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों व अभियानों का आयोजन किया जाता है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के तहत छह वर्ष से कम आयु के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार के लिए जिला में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।