कुरुक्षेत्र। खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं को बाजारवाद के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता सहायक अधिकारी अनिल वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि आज का युग बाजारवाद का युग है, ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी होना संभव है। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना वर्तमान दौर की जरूरत है।
अनिल वर्मा ने कहा कि मुख्य रूप से उपभोक्ताओं के छह अधिकार हैं। पहला चुनने का अधिकार है, जिसके अंतर्गत उपभोक्ता किसी भी सामान को चुनने या पसंद करने का अधिकार रखता है। दूसरा सुरक्षा का अधिकार है, जिसमें उपभोक्ता को बेचे गए किसी भी खतरनाक सामान या वस्तु से उपभोक्ता की सुरक्षा का अधिकार है। तीसरा सूचना का अधिकार, जिसमें किसी भी सामान से जुड़ी सभी तरह की जानकारी जैसे मात्रा, निर्माण सामग्री, सर्विस, शुद्धता, कीमत आदि की जानकारी पाने का उपभोक्ता को पूरा अधिकार है।
चौथा सुनवाई का अधिकार है, जिसमें उपभोक्ता की शिकायतों की सुनवाई के लिए एक मंच उपलब्ध करवाया जाएगा, जिस पर उपभोक्ता की समस्या को सुना जा सके। पांचवां हर्जाना पाने का अधिकार, जिसके तहत उपभोक्ता अपने साथ हुए व्यापारिक धोखे का हर्जाना पाने का पूर्ण अधिकार रखता है। इस मौके पर शैलेंद्र, राजेश, साहिल, जोगा सिंह, नरेंद्र ,मोहित, दर्शन, अश्विनी, सुरेंद्र, अंकुर, दिलीप, गुलशन, कृष्ण,रमेश, राजेंद्र सहित डिपोधारक व अन्य मौजूद रहे।