कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 सितंबर को होने वाली लोक अदालत के बारे में जागरूक करने के लिए कोर्ट कॉम्पलेक्स, लघु सचिवालय, उपभोक्ता फोरम में हेल्प डेस्क लगाया गया। इस हेल्प डेस्क के तहत पीएलवी जोगिंद्र कौर, पीएलवी पूनम, पीएलवी अमनप्रीत द्वारा लोगों को जागरूकता भरे पर्चे देकर लोक अदालत के बारे में जागरूक किया गया।