फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा ने दिया हाथ का हुनर

विज्ञापन
लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह को स्मृति चिह्न देते सभा के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। पंजाबी विश्वकर्मा सभा एवं विश्वकर्मा धीमान धर्मशाला सभा की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि खेल मंत्री संदीप सिंह के भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने समाज को सृजन व निर्माण की कला के साथ-साथ हाथ का हुनर दिया। जिसकी बदौलत समाज के करोड़ों लोग अपनी आजीविका चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनके अनुयायी हमेशा मेहनतकश और कमेरे रहे हैं। महापुरुषों की कोई विशेष जाति धर्म नहीं होता। वे केवल समाज कल्याण के लिए सर्वहित में काम करने वाले ईश्वर के भेजे दूत होते हैं। इसी परंपरा को मानते हुए उन्होंने व उनके परिवार ने कभी जातिवादी व्यवस्था में विश्वास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा बाउली साहिब के मुखी संत बाबा महिंद्र सिंह कार सेवा वालों ने भी संगत को नाम सिमरन कराया। ढाडी जत्थे ने शब्द कीर्तन से महापुरुषों की महिमा का गुणगान किया। संचालन जत्थेदार सतपाल सिंह ने किया। इस मौके पर बाबा महिंद्र सिंह, एचएसजीपीसी के कार्यकारिणी सदस्य जत्थेदार सतपाल सिंह, नगर पालिका पिहोवा के प्रधान आशीष चक्रपाणि, राकेश पुरोहित, सभा के प्रधान सुरजीत सिंह भुल्लर, डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच, बलबीर सिंह, स्वर्णजीत सिंह, मुख्त्यार सिंह, जस्सा सिंह, राजिंदर सिंह मासड, गुरजीत सिंह, जसवंत सिंह टीटू, डॉ. परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें