कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवम तीर्थोद्धार सभा के संस्थापक अध्यक्ष पंडित जय नारायण शर्मा की अगुवाई में 14 व 15 सितंबर को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान वामन द्वादशी मेले का आयोजन सन्निहित सरोवर पर किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सभा की कार्यकारिणी के विशेष सदस्य पवन आश्री ने बताया कि भगवान वामन द्वादशी मेले का विशेष आकर्षण हिंडोला होगा, जो 15 सितंबर की शाम को छह बजे आयोजित किया जाएगा।
हिंडोले की पूजा अर्चना के बाद सरोवर में इसे छोड़ने से पूर्व धर्मनगरी में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। मुकेश जोशी उर्फ रिक्कू शर्मा,वीरेंदर शर्मा, राजन आश्री उर्फ फौजी, अशोक शर्मा, परवीन गौतम,संस्था के अध्यक्ष शाम तिवाड़ी, श्री सारस्वत ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, श्री सारस्वत ब्राह्मण सभा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, डब्बू भारद्वाज, संस्था के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा पोनी, पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा, श्री दुखभंजन महादेव मंदिर संस्था के अध्यक्ष पंडित एम के मोदगिल आदि के साथ मिलकर यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सभा की 25 अगस्त को अहम बैठक भी होगी।