फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री शनि शिला मंदिर में हुई भगवान सत्यनारायण कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। श्री शनि शिला मंदिर में सत्यनारायण भगवान की कथा की गई। इसके लिए मुख्य यजमान जोगध्यान ने ध्वजारोहण किया। बताया कि 11 जुलाई 2018 को श्री शनि शिला मंदिर में श्री भगवान सत्यानारायण जी की मूर्ति की स्थापना हुई थी। हर वर्ष स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है। शनिवार को सबसे पहले विधिविधान से भगवान श्री सत्यानारायण की कथा सुनाई। इस दौरान अपने पुत्र साहिल के साथ पूजा-अर्चना और श्री शनि देव का पूजन करने के बाद जोगध्यान ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में आस्था और विश्वास जीवन में अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करते हैं। समाज में शांति, खुशहाली एवं आपसी सौहार्द कायम रहता है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित रामस्वरूप शर्मा के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। इस अवसर पर मंदिर संचालिका नीलम रानी, शशि गोयल, ममता अरोड़ा, वंदना शर्मा, राकेश बबली, जितेंद्र सैनी, रजत, आशीष, अनिल और प्रिंस सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें