फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ओंकार आश्रम में मनाई भगवान परशुराम जयंती

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ओंकार आश्रम में परशुराम जयंती कार्यक्रम के दौरान प्रवचन सुनते श्रद्धालु। विज्ञ​प्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ की ओर से श्री ब्रह्मा मंदिर में स्थित भगवानपरशुराम मंदिर में अक्षय-तृतीय जयंती को महापर्व के रूप में मनाया गया। ओंकार महायज्ञ कर विशाल भंडारा भी दिया। भगवान परशुराम के स्वरूप को गंगाजल से स्नान करा सुंदर वस्त्रों से सुसज्जित किया। कीर्तन में गुरु-भजनों एवं परशुराम की जीवनशैली का वर्णन कर परोपकार की भावना को संचारित किया। स्वामी शक्तिदेव के अनुसार भगवान परशुराम जी से शिक्षा लेकर दया, परोपकार एवं करुणा के साथ सर्वकल्याण की भावना जागृत होनी चाहिए ताकि वसुधैव कुटुंबम की भावना सार्थक हो। संघ संचालक पंडित शिवनारायण दीक्षित ने कहा कि गुरुदेव के सान्निध्य में रहकर निस्वार्थ भाव से सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें