फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापियों के विनाश के लिए अवतरित हुए भगवान परशुराम : उदारसी

विज्ञापन
बाबैन। कोलापुर में भगवान परशुराम को श्रद्धासुमन अर्पण करने के दौरान एकजुट श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
बाबैन। गांव कोलापुर में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर कार्यक्रम किया गया। सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम उदारसी ने विशेष रूप से शामिल होकर भगवान परशुराम को श्रद्धासुमन अर्पित कर चरणों में नमन किया। जनसमूह को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने धरती से पापियों के विनाश के लिए अवतार लिया था। परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। समाज में धर्म की स्थापना और अधर्म के अंत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भगवान परशुराम का जीवन सच्चाई, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाते हुए नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देकर देश-धर्म की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। लोगों ने आस्था प्रकट करते हुए श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित करके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सोमप्रकाश शर्मा, नीरम पाल, अनंत राम, राजकुमार, रमेश, फकीर चंद, विष्णु और शमी कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें