कुरुक्षेत्र। परशुराम चौक पर जयंती के तहत थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा के साथ एकजुट समर्थक। विज्ञप
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने रेलवे रोड स्थित भगवान परशुराम चौक पर समर्थकों सहित श्रद्धासुमन अर्पित कर विष्णु भगवान के छठे अवतार को नमन किया। श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा की ओर से संचालित कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय एवं छात्रावास के ब्रह्मचारियों ने विधिवत पूजन कराया। अशोक अरोड़ा ने देशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने धरती से पाप और पापियों का नाश करने के लिए अवतार लिया। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। भगवान परशुराम के दिखाए धर्म के रास्ते पर चलते हुए देश और धर्म को आगे बढ़ाना है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एवं श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा के पूर्व प्रधान जलेश शर्मा, सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजेश जोशी, विवेक भारद्वाज डब्बू, पूर्व एमसी गौरव शर्मा गौरी, महेश शर्मा, विशाल, पवन, अश्वनी शर्मा, सतीश शर्मा, गौरव शर्मा, पार्षद परमवीर सिंह प्रींस, किरमिच के सरपंच रणबीर बूरा, राजीव शर्मा अच्चु स्वामी, नरकातारी के सरपंच मास्टर केहर सिंह, सुभाष मिर्जापुर, राजेश बंसल, सुरजीत पलवल, आर्यन और नवीन शर्मा सहित बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।