कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में डयूटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की एफएसटी (फ्लाईंग स्क्वायड टीमों) का गठन किया गया है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की 12 एफएसटी टीमों में 24 ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ 72 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी दिनरात के लिए अलग-अलग सत्रों में रहेगी। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में टीम नंबर एक में जिला बागवानी अधिकारी सत्यनारायण और डीडीए सुरेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के लिए टीम नंबर दो में एसडीओ पीआर नवराज व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर एसडीई धर्मबीर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, टीम नंबर तीन में एसडीओ अभिषेक कुमार व एसएमएस सीएसएफएफ प्रमोद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
शाहबाद विधानसभा में पहली टीम में हिरमी के एसडीओ मनिंद्र सिंह व सीएसटीएफ अशोक जांगरा को डयूटी मजिस्ट्रेट, टीम दूसरी में माइनिंग अधिकारी राजीव व डीटीपी अशोक गर्ग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, टीम तीसरी में बीएओ शशिकांत व डीडब्लयूओ कमल धीमान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। वहीं थानेसर विधानसभा क्षेत्र के लिए टीम नंबर एक में कॉपरेटिव बैंक के जीएम तनवीर मोर व एडीओ रोशन लाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी प्रकार टीम नंबर दाे में एसडीओ गुरजिंद्र सैनी व हिरमी के एसडीओ परमिंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, टीम नंबर तीन में जिला मत्स्य अधिकारी सुरेंद्र ठकराल व सिंचाई विभाग के एसडीओ सुरेंद्र संधू को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
विधानसभा क्षेत्र पिहोवा के लिए पहली टीम में एसडीएओ मनीष कुमार वत्स व एसडीओ सुरजीत सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, टीम दूसरी में एडीओ संदीप कुमार व एसडीओ रनबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व टीम तीसरी में सहायक एमएसएमई दीपक नरवाल व बागवानी विभाग के एफटी कृष्ण सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसके साथ-साथ इन टीमों में तीन-तीन अधिकारियों व कर्मचारियों को सहयोग के लिए लगाया गया है।