फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक

Mon, 18 May 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल, सुलभ एवं आमजन के निकट लाने के उद्देश्य से वर्ष 2026 में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजन 21, 22, 23 अगस्त को किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत के दौरान लंबित मामलों को निपटारा उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सहमति, सुलह एवं संवाद से किया जाएगा। यह पहल पारंपरिक न्यायिक प्रक्रिया के स्थान पर सहयोगात्मक न्याय प्रणाली को बढ़ावा देती है। यही जनता की अदालत है। इससे पूर्व राज्य, जिला एवं तालुका स्तर पर स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र का व्यक्ति विशेष लोक अदालत में केस लगवाना चाहता है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें