फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हवालाती ने प्राइवेट पार्ट में छिपा लिया मोबाइल, कोर्ट से पेशी के बाद लौटा था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में बंद एक हवालाती से एक छोटा मोबाइल बरामद किया गया है। हवालाती ने मोबाइल को अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पुलिस को मोबाइल बरामद हुआ। हालांकि मोबाइल में कोई सिम नहीं थी। जिला जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने हवालाती साहिल निवासी डीडी कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में जिला जेल डीएसपी शिवेंद्र पाल ने बताया कि जिला जेल में बंद हवालाती साहिल को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर गई थी। पेशी के बाद उसे वापस जेल लाया गया। यहां उसकी तलाशी ली तो उसके प्राइवेट पार्ट से कचोड़ा कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। हालांकि मोबाइल से कोई सिम बरामद नहीं हुई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि साहिल चोरी के मामले में जेल में बंद है। उस पर आरोप है कि नौ माह पहले उसने अपने एक साथी नीरज निवासी रतगल के साथ मिलकर लायलपुर बस्ती में एक घर का ताला तोड़कर करीब तीन हजार रुपये तथा जेवर चुराए थे। आरोपी पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

हावभाव से हुआ शक
जेल कर्मियों को साहिल के हावभाव और हरकतों से उस पर शक हो गया था। वह अलग ही तरीके से चल रहा था। जेल कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह पर घबरा गया। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके प्राइवेट पार्ट से एक छोटा मोबाइल बरामद हुआ। थाना शहर थानेसर पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर आरोपी के पास मोबाइल कहां से आया।
विज्ञापन


एक दिन पहले एसपी ने जेल में चलाया था अभियान
एक दिन पहले जिला पुलिस कप्तान सुरेंद्र सिंह भौरिया की अगुवाई जिला जेल में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस अभियान के लिए चार टीमें बनाई गई थी, जिसमें 50 से अधिक जवान शामिल थे। डीएसपी रामदत्त नैन, सीआईए- एक और दो सहित महिला कर्मियों की टीम ने जेल में गहनता से छानबीन की थी। हालांकि जेल से कोई भी आपत्तिजनक और संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी, मगर सवाल उठता है कि साहिल के पास मोबाइल किस समय और कहां से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें