जरूरतमंदों की मदद हेतु दिन-रात सेवा करने में जुटे दिव्यता एस्ट्रो के सदस्य कुरुक्षेत्र. कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते घरों में सिमटकर रह गएl परिवारों के लिए जहां समाजसेवी संस्थाएं और दानी सज्जन राशन और भोजन वितरित करने की सेवा कर रहे हैं वहीं इनके साथ-साथ दिव्यता एस्ट्रो की तरफ से जरूरतमंद लोगों को भोजन के माध्यम से सहायता की जा रही है। दिव्यता एस्ट्रो के संचालक ललित भारद्वाज ने बताया कि जरुरतमंदों को हाथ धोने के लिए लिए साबुन भी बांटे जा रहे है। इस कार्य में सहयोग करने के लिए सेक्टर 5 कुरुक्षेत्र से सुरेश कुमार रमेश सांगवान, गुरूग्राम से हेमा, प्रदीप हाड़ा, श्रीमती अंजू छाबड़ा भी बाखूबी साथ दे रहे है। दिव्यता एस्ट्रो के संचालक ललित भारद्वाज ने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया है। ललित भारद्वाज ने बताया कि प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए दोपहर और रात्रि का भोजन तैयार हो रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों व झुग्गी-झोपिडय़ों में रहने वाले जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। ललित भारद्वाज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सबका भी फर्ज बनता है कि हम जरूरत की इस घड़ी में आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें। फोटो परिचय कुरुक्षेत्र। जरुरतमंदों को भोजन वितरित करते दिव्यता एस्ट्रो के संचालक ललित भारद्वाज।