फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी का विद्यार्थी अफीम के साथ काबू

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने एलएलबी के विद्यार्थी को एक किलो 300 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपी विद्यार्थी यूपी से अफीम लाता था और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। मूल रूप से बिहार के रहने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके किराये के कमरे पर छापामारी करके दबोचा। आरोपी मोहम्मद आकिब रजा वासी शिवानपट्टी चक भिखी थाना बेला जिला मुजफ्फरनगर (बिहार) हाल निवासी निरंकारी कॉलोनी बाबैन को पुलिस ने अदालत के आदेश पर आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि अपराध अन्वेषण शाखा एक के प्रभारी कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में टीम सुनारिया चौक बाबैन के पास गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मद आकिब रजा बाबैन में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। वह निरंकारी कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन

वह यूपी से अफीम खरीदकर अपने कमरे में रख लेता है। आरोपी अफीम को छोटी-छोटी पुड़िया में पैक करके नशेड़ियों को बेचता है। इस समय भी वह अपने कमरे में ही मौजूद है और उसके पास काफी मात्र में अफीम बरामद हो सकती है। गुप्त सूचना पाकर टीम ने नायब तहसीलदार बाबैन बलविंद्र सिंह को साथ लेकर आरोपी केे कमरे पर छापामारी की।
विज्ञापन

पुलिस ने एक युवक को काबू करके पूछताछ करके कमरे की तलाश ली। इस पर आरोपी के कब्जे से एक किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी मोहम्मद आकिबरजा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना बाबैन में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें