फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कल हल्की बारिश फिर मौसम साफ रहने की संभावना

Tue, 27 Aug 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में लगातार होते रहे बदलाव के बावजूद इस सीजन में उम्मीद अनुसार बारिश नहीं हो पाई, जिससे धान की फसल पर असर पड़ सकता है। ऐसे में किसान चिंता में है तो अभी भी उम्मीद जारी है। उधर दो दिन पहले जिले भर में कई जगहों पर बारिश के बाद फिर मौसम साफ रहने लगा है। आज मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है तो वहीं इसके बाद सप्ताह भर तक मौसम में बदलाव नहीं रहेगा। ऐसे में लोगों को गर्मी व उमस का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गांव अमीन के रहने वाले किसान चंदगी राम, रामकिश्न, राजीव कुमार का कहना है कि इस बार उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हो पाई है, जिसका असर धान के उत्पादन पर पड़ना लाजमी है। बारिश न होने के चलते किसानों को न केवल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि धान की फसल पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है। जहां उत्पादन कम होगा वहीं लागत भी बढ़ रही है। इससे किसान चिंतित तो वहीं अभी भी उम्मीद है कि बारिश होने पर कुछ तो राहत मिल पाएगी। उधर कृषि विशेषज्ञ डॉ सीबी सिंह का कहना है कि यह क्षेत्र धान का है और इस फसल में पानी की अधिक मात्रा की जरूरत होती है। उम्मीद व जरूरत अनुसार बारिश नहीं हो पाई, जिससे किसान चिंता में हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
यह तापमान रहने का है अनुमान
दिन- अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
मंगलवार 33 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 33 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
वीरवार 33 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 34 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
शनिवार 36 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें