पिहोवा। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा में स्किल ट्रेनिंग के तहत कार्यक्रम
- फोटो : सकरन में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम।
कुरुक्षेत्र। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा में स्किल ट्रेनिंग के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें निमाया फाउंडेशन और नवीन जिंदल फाउंडेशन ने जेन एआई रेडी नारी नाम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कोर्स की लाॅन्चिंग की। कार्यक्रम में प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयराम संस्था के अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने की। कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल ने भी हिस्सा लिया। नव्या नवेली नंदा ने कहा कि महिलाओं में कार्य करने की क्षमता एआई से भी तेज होती है। केवल इसे पहचान कर दिशा देने की जरूरत है। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि एआई उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद है। इसे अपनाना समय की जरूरत है।