कुरुक्षेत्र। मुक्तिधाम के प्रबंधकों को वाहन सौंपते हुए। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। ऋषि पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, फीनिक्स क्लब एवं समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से नि:शुल्क मुक्ति वाहन सेवा प्रारंभ हुई। यह सेवा शुरू होने से अब गरीब परिवार को अब अपने बुजुर्गों के शव का मुक्ति धाम तक ले जाने में सहायता प्रदान करेगा। ओपी गुलियानी ने सीनियर सिटीजन फोरम परिसर में नारियल फोड़कर वाहन मुक्ति धाम को समर्पित किया। प्रमुख उपस्थितों में डॉ. राजेश वधवा, सुरिंदर ढींगरा, डॉ. एसी नागपाल, सीपी गुप्ता, अंशुल जसूजा, मनोज परूथी, विजय कुमार सिंगला सहित शहर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।