फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डाइट में अंग्रेजी माध्यम पर अनुसंधान पुस्तिका का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में एक अनुसंधान पुस्तिका का विमोचन किया गया। यह पुस्तिका हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू करने के विद्यार्थियों के दाखिले, पढ़ाई जारी रखने और सीखने के परिणामों पर प्रभाव का अध्ययन करती है। प्राचार्या इंदु कौशिक ने संबोधित करते हुए ऐसे शोधों को शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने और भविष्य की नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पुस्तिका को शिक्षा जगत के लिए उपयोगी कहा। सुनील सैनी, सुनील तंवर, कुलदीप सहारन, अभिषेक रूहेला और राजेश कुमार ने इस अनुसंधान कार्य को पूरा किया। इसमें सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम लागू होने के प्रभावों का विस्तृत अध्ययन शामिल है। संस्थान प्रभारी जसविंदर सिंह, विद्याधन, अनिल, अनीता सिंह और विनय गोयल ने भी अपने विचार रखे। विमोचन अवसर पर कई संकाय सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें