कुरुक्षेत्र। हरियाणा सीएम कप प्रतियोगिता के लिए 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी 26 फरवरी तक ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते है। इसके लिए जिला खेलकूद कार्यालय द्रोणाचार्य स्टेडियम से फार्म प्राप्त कर सकते है और डीएसओ ऑफिस में ही जमा करवा सकते है। उक्त जानकारी जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि खेल विभाग की तरफ से ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर हरियाणा सीएम कप के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 28 फरवरी से पांच मार्च तक होगा। इन खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवा सकते, वे द्रोणाचार्य स्टेडियम में आकर ऑफलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण फार्म 26 फरवरी तक सायं छह बजे तक जमा करवा सकते हैं।