करनाल। कर्ण लेक पर सैर करने आई गांव की सरपंच की कार से लैपटॉप का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव शामगढ़ के सरपंच गुल ढिल्लों ने बताया कि वीरवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह कर्ण लेक पर सैर करने आईं थी। उन्होंने अपनी कार भी वहीं पर खड़ी की थी। कार में कार्यालय का बैग था, जिसमें लैपटॉप भी रखा था। बैग किसी ने कार से चोरी कर लिया है। ब्यूरो