फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शराब के साथ मकान मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घर में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसविंद्र पुरी निवासी टिकरी के कब्जे से 54 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी के घर दबिश दी थी। आबकारी निरीक्षक कुरुक्षेत्र सुरभि ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि जसविंद्र पुरी अपने घर पर अवैध रूप से शराब रखता है। सूचना के बाद टीम ने मौके का निरीक्षण कर मकान मालिक जसविंद्र पुरी को काबू कर लिया। आरोपी के घर से 54 बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें