फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मॉडल प्रतियोगिता में लक्ष्य और यश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल परिसर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से इंडियन रिसोर्स एंड डेवलेपमेंट एसोसिएशन (इरादा) द्वारा तीन दिवसीय विज्ञान ज्योति साइंस मेले का आयोजन किया गया, जिसका समापन शनिवार को हो गया। मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा रही। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञान ज्योति साइंस मेले में मॉडल प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल के छात्र लक्ष्य और यश ने पहला स्थान हासिल किया और हर्षित और दीक्षा दूसरे स्थान पर रहे। जबकि गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के स्वास्तिक और रविंद्र एवं यूनिवर्सिटी स्कूल के विशाल और विन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के अदिति, दिवांश व अमन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के दिव्यम पहले, यशवीन दूसरे और हर्षिता सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के कृष्णा ने पहला, दिव्य ने दूसरा, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के अर्मन ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की छवि पहले और वंशिका दूसरे स्थान पर रही तो वहीं सीनियर वर्ग में सृष्टि ने पहला और वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्कूल की वाइस चेयरपर्सन प्रो. सुनीता दलाल, प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंद्र सिंह व इरादा के सचिव राजपाल पांचाल ने विजेता रहे विद्यार्थियों को ऐसे ही जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी वैज्ञानिक, स्कूल के शिक्षकों व सहयोग करने वाले सदस्यों को इरादा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. सीपी सिंह, प्रो. जितेंद्र शर्मा, प्रो. सुमन ढांडा, डॉ. विजय श्री, डॉ. सुनील भारती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें विद्यार्थी : डॉ. ममता
मुख्यातिथि डॉ. ममता सचदेवा ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके कठिन मेहनत व अनुशासन में रहकर कार्य करने पर ही सफलता हासिल की जा सकती है। जब छात्र योजनाबद्ध ढंग से मेहनत करेंगे तो निश्चित तौर पर सफलता हासिल होगी। विद्यार्थी को अपनी तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि हर किसी की क्षमता अलग होती है, ऐसे में निराश होने की आवश्यकता नहीं है। साइंस एक फन है, जिसे खेल-खेल में सीखना चाहिए। विज्ञान का क्षेत्र बहुत असीम है, जिसके बिना जीवन बेकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें