फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुत्रवधू व उसके परिजनों की मारपीट से तंग आकर की आत्महत्या, 3 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्रवधू व उसके परिजनों द्वारा मारपीट करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से आहत महिला ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। मृतका की शिनाख्त हरिगढ़ भोरख वासी सुरजीत कौर पत्नी अमर सिंह के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव हरिगढ़ भोरख निवासी अमर सिंह ने बताया कि उसने लगभग डेढ़ वर्ष पहले अपने बेटे सतनाम सिंह की शादी इस्माईलाबाद वासी सुखमीत कौर के साथ कि थी। उसकी पुत्र वधु सुखमीत कौर हमेशा लड़ाई झगड़ा करती रहती थी, जिसकी वजह से परिवार के सभी सदस्य बहुत परेशान थे। सुखमीत कौर की माता गुरमीत कौर तथा भाई नवदीप सिंह भी सूचना पाकर हमारे घर आ जाते थे और ये तीनों उनके साथ मारपीट व गाली गलोज करते थे। इस बारे कई बार पंचायत भी हुई। 27 मार्च की शाम को उसकी पुत्रवधू सुखमीत कौर की माता गुरमीत कौर व उसका भाई नवदीप सिंह उनके घर आए और आते ही उनपर हमला कर दिया। इसके बाद भी गांव में पंचायत हुई, जिसमें सुखमीत कौर व उसके भाई व मां ने उनकी कोई बात नहीं मानी। इसकी वजह से उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इनकी वजह से ही उसकी पत्नी से कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुखमीत कौर, गुरमीत कौर व नवदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें