फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मीटर में लाडवा ने कौशल ने बाजी मारी

विज्ञापन
जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय स्कूली अंडर 14, 17 व 19 लड़के- लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। सहायक जिला सचिव राजेश कुमार ने बताया कि दो सौ मीटर में लाडवा का कौशल प्रथम, शाहाबाद का अंश द्वितीय और शाहाबाद का शुभम तीसरे स्थान पर रहा। ट्रिप चेस में शाहाबाद का रोहित प्रथम स्थान पर रहा।
उन्होंने बताया कि अंडर 19 वर्ग 400 गुणा 4 रिले रेस में वरुण, अंकुर, मिलन व लक्ष्मण की थानेसर टीम प्रथम स्थान पर रही। सौरभ, जतिन, हर्षदीप व सुवांश की शाहाबाद ब्लॉक टीम दूसरे स्थान पर रही। 100 गुणा 4 रिले रेस में सुखमन सिंह, लवप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह व जसप्रीत सिंह की पिहोवा ब्लॉक टीम प्रथम एवं जतिन, सौरभ, हर्षदीप सिंह व रजत सैनी की शाहाबाद ब्लॉक टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन

अंडर 19 वर्ग 100 मीटर में थानेसर का गुलशन प्रथम एवं शाहाबाद का अश्मित दूसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर में लाड़वा का कौशल प्रथम, शाहाबाद का अभिषेक दूसरे एवं थानेसर का प्रिंस तीसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर के पिहोवा ब्लॉक के अजय ने प्रथम, लाड़वा के सचिन ने दूसरा एवं लाडवा के ही अमन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में शाहाबाद के कर्ण सिंह ने प्रथम, लाड़वा ब्लॉक के अतुल सैनी ने दूसरा एवं लाड़वा के ही अमन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तीन हजार मीटर में शाहाबाद के विशाल कुमार ने प्रथम, लाड़वा ब्लॉक के अतुल सैनी ने दूसरा एवं लाड़वा के ही मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच हजार मीटर में थानेसर ब्लॉक के हर्ष कुमार ने प्रथम, शाहाबाद के हेमंत ने दूसरा एवं लाड़वा ब्लॉक के सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 वर्ग की लांग जंप प्रतिस्पर्धा में लाड़वा का कौशल प्रथम, थानेसर का गुलशन द्वितीय तथा शाहाबाद का वंश तीसरे स्थान पर रहा।
हाई जंप में शाहाबाद का अंश प्रथम, लाड़वा का शुभम दूसरे एवं पिहोवा ब्लॉक का नवनीत तीसरे स्थान पर रहा। शॉट पुट में थानेसर ब्लॉक का हर्ष मैथ्यू प्रथम, शाहाबाद का सरबजीत दूसरे एवं थानेसर का अक्षित तीसरे स्थान पर रहा। जैवलिन थ्रो में थानेसर ब्लॉक के परीक्षित ने प्रथम, पिहोवा के सोहेल ने दूसरा एवं पिहोवा के ही गुरविंदर पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में शाहबाद के सर्वजीत सिंह ने प्रथम, मुकेश कुमार ने दूसरा एवं तेज प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खेलों से आती है अनुशासन की भावना : बलजीत
खेल प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक ने कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन एवं कर्तव्य बोध की भावना आती है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राम दिया गागट ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। जिला सचिव सुषमा शर्मा प्रधानाचार्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उमरी ने कहा कि खेलों में जीतना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना महत्वपूर्ण है। सेवा ट्रस्ट यूके के जिला कोर्डिनेटर पवन मित्तल द्वारा ने वितरित किया। इस मौके पर सहायक जिला शिक्षा अधिकारी श्रीपाल बंसल, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा, जिला शारीरिक शिक्षा यूनियन के प्रधान जसबीर सिंह, राम लाल, बलजीत सिंह, राजेश चौहान, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें