फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा पुलिस ने 12 वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। सीएम सिटी लाडवा में गत देर सायं पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान किए गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चला। पुलिस ने अंबेडकर चौक, हिनौरी चौक, पीर चौक और पुलिस थाना के बाहर नाके लगाए। करीब 12 वाहनों के चालान किए गए। जांच में बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी और बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई हुई। कुछ वाहन चालकों को चेतावनी देकर भी छोड़ा गया। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना है। इसका लक्ष्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना भी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने वाहन चालकों से समय रहते निर्धारित नंबर प्लेट लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें