लाडवा खंड की पंचायतों ने राहत कोष के लिए दी 5 लाख 10 हजार की राशि लाडवा। उपमंडल अधिकारी नागरकि अनिल यादव ने कहा कि उपमंडल लाडवा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की खुलकर मदद कर रहे है। इस क्षेत्र में जहां जरुरतमंद लोगों को घर-घर जाकर भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, वहीं हरियाणा कोरोना राहत कोष के लिए भी राशि दी जा रही है। एसडीएम ने वीरवार को बातचीत करते हुए कहा कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लाडवा के माध्यम से लाडवा खंड की ग्राम पंचायतों ने राष्टï्रीय आपदा की घड़ी में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 लाख 10 हजार रुपए की राशि हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवा दी है।