कुरुक्षेत्र। मैन ऑफ द मैच बने अंशुल शर्मा को मेडल डालकर प्रोत्साहित करते टीम सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को कुवि गैर-शिक्षक कर्मचारी टी-20 प्रतियोगिता के अनौपचारिक मैचों के चौथे लीग मैच का आयोजन किया गया, जोकि कुवि स्पार्टन अकाउंट्स ब्रांच की टीम के बीच खेला गया। कुवि स्पार्टन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाकर विपक्षी टीम को 223 रनों का लक्ष्य दिया। स्पार्टन टीम के ओपनर बल्लेबाज अंशुल शर्मा ने मात्र 52 गेंदों में नौ चौके व एक छक्के के साथ 83 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं कप्तान सुशील यादव ने 28 गेंदों में पांच चौके व तीन छक्के लगाकर 47 रन बनाए। अकाउंट्स ब्रांच की ओर से संदीप जांगड़ा ने दो व सूरज जिंदल, आदित्य स्वामी तथा जितेंद्र ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अकाउंट्स ब्रांच की टीम निर्धारित 20 ओवर टीम सात विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी। अकाउंटस ब्रांच टीम की ओर से जितेंद्र ने 44 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें छह चौके व तीन छक्के शामिल रहे। कप्तान अमित भुक्कल ने अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह उनका पहला मैच था तथा आगे आने वाले मैचों में उनकी टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी। कुवि स्पार्टन टीम के रामेश्वर दास व अशोक थापा ने दो-दो तथा हरीश गैरोला, सलीम व धर्मेंद्र ने एक-एक विकेट लिया। मैच में आतिशी पारी खेलने वाले ओपनर बल्लेबाज अंशुल शर्मा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच में पवन शर्मा व अरविंद्र श्रीवास्तव ने अंपायर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का अगला लीग मैच शनिवार को अकाउंट्स व एडमिन प्लेयर्स की बीच खेला जाएगा।