फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेलो इंडिया में छाए कुवि के खिलाड़ी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एयर पिस्टल टीम के विजेता ​​खिलाड़ी स्वर्ण पदक दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक हासिल कर देशभर में कुवि का नाम रोशन किया है। 17 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कुवि के 138 पुरुष और महिला खिलाड़ी 12 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि अभी तक भारोत्तोलन महिला प्रतियोगिता में विवि के खिलाड़ियों ने चार पदक हासिल किए है, जिसमें 87 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना ने स्वर्ण पदक हासिल किया और 87 किलो ग्राम प्लस भार वर्ग में मुस्कान ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 55 किलोग्राम भार वर्ग में शालू ने कांस्य पदक, 81 किलोग्राम भार वर्ग में रेशमा ने कांस्य पदक हासिल किया। कुश्ती प्रतियोगिता में सूरज ने रजत पदक हासिल किया। निशानेबाजी में कुवि की महिला टीम ने एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया, जिसमें पुरुष टीम एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम में राहुल, दीपक और लवप्रीत ने निशाने साधकर विवि का नाम गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को लेकर विवि परिसर में खुशी की लहर है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



पहले भी कुवि ने खेलो इंडिया में जमाई धाक
निदेशक का कहना है कि खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पहले भी कुवि का प्रदर्शन बेहतर रहा है। आईआईटी भुवनेश्वर में पहले खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुवि ने 14वां स्थान हासिल किया था और जैन बेंगलुरु में होने वाली दूसरी प्रतियोगिता में सातवां स्थान हासिल किया था तो वहीं उत्तर प्रदेश में आयोजित तीसरी प्रतियोगिता में कुवि ने छठा स्थान हासिल किया था। इस बार भी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर बेहतर स्थान हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें