फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला को 3-2 से दी मात

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता ​भिड़ते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में संचालित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वालीबॉल पुरुष प्रतियोगिता में चौथे दिन क्वार्टर फाइनल की चार टीमों में कांटे की टक्कर रही, तो वहीं प्रत्येक खिलाड़ी ने चैंपियनशिप को पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला को 3-2 से मात दी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 3-1 से हराया। वहीं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला को 3-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वालीबॉल पुरुष चैंपियनशिप की दो टीमों में अब कांटे की टक्कर 16 दिसंबर को होगी। जहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में मुकाबला होगा, वहीं हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी का मैच खेला जाएगा। दर्शकों में भी उत्साह है कि चैंपियनशिप किसके हिस्से जाएगी। उधर 17 बार चैंपियन रह चुकी कुरुक्षेत्र विवि की टीम का दावा है कि चैंपियनशिप कुवि के नाम ही जाएगी।
मुख्यातिथि संयुक्त निदेशक डॉ. चांदराम भुक्क्ल ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा खेल खेलने से ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की पहचान होती है। खेलों से खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास तथा निर्णय लेने की क्षमताओं का विकास होता है। इस मौके पर कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती, डीएवी कॉलेज करनाल के प्राचार्य डॉ. आरपी सैनी, अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह, ऑडिटर भूपिंद्र सिंह, लिपिक नारायण शर्मा सहित कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता भिड़ते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें