फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुटा चुनाव 14 को, आज होगा नामांकन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुटा कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ की चौधर के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। कुटा (कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन) के चुनाव 14 मई को होंगे। हालांकि अभी तक किसी शिक्षक ने खुद को उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार दबे पांव मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे हुए हैं। संघ के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चार मई से शुरू होगी। कुटा के प्रधान पद सहित पांच पदों पर 11 फैकल्टी के 20 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे। इसमें कुवि के 345 शिक्षक मतदान कर प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और खजांची पद की चौधर का फैसला करेंगे। कुवि प्रशासन की ओर से कृष्ण चंद्र पांडेय को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कुटा के प्रधान सहित अन्य पदों पर होने वाले चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। विवि की निगाहें कुटा चुनाव पर टिकी हुई हैं कि आखिर कौन होगा कुटा का प्रधान। प्रधान पद के प्रत्याशी को लेकर भी अभी चर्चाएं चल रही हैं। क्योंकि अभी तक कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया है, लेकिन अंदर खाते मतदाताओं को अपने खेमे में करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं।

आज शनिवार को चुनाव लड़ने के इच्छुक शिक्षक दस से दो बजे तक नामांकन दाखिल करेंगे। इसी दिन शाम चार बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच कर सायं पांच बजे अंतिम सूची जारी की जाएगी। छह मई को दो बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय दिया जाएगा। इसी दिन शाम पांच बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 14 मई को कुटा कार्यालय में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। दोपहर बाद तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन



14 मई को होगा कुटा चुनाव : कृष्ण चंद्र
चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय का कहना है कि कुटा चुनाव 14 मई को होगा, जिसमें 11 फैकल्टी के 345 शिक्षक प्रधान सहित अन्य पांच पदों के लिए मतदान करेंगे। चुनाव कराने को लेकर तैयारी पूरी कर दी गई हैं। चार मई को नामांकन होने के बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। चुनाव निष्पक्ष रूप से कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें