कुरुक्षेत्र। प्रो. नरेंद्र सिंह ।
कुरुक्षेत्र। बॉटनी विभाग के प्रो. नरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से हॉर्टिकल्चर विभाग के प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया। यह जानकारी लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी। प्रो. नरेंद्र सिंह ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को सौंपने के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट किया। प्रो. नरेंद्र ने कहा उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसे व निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे। संवाद