फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की जानवी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए बस स्टैंड के सामने आर्य समाज केंद्र में प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर धीरज अहलूवालिया प्रदेश सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ रहे जबकि विशेष अतिथि के रूप में रॉयल एनफील्ड के मैनेजर विक्रम, प्रिंसिपल गजेंद्र शर्मा, जन चेतना मंच कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष प्रदीप आर्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए धर्माचार्य मोहनलाल एवं मुख्य कोच अतुल ने बताया कि अंडर 17 लड़कियों में कुरुक्षेत्र की जानवी प्रथम रही जबकि यमुनानगर की हाशमी द्वितीय एवं पंजाब की गौरांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 17 लड़कों में यमुनानगर का दक्ष प्रथम हिसार का विकास द्वितीय एवं राजपुरा का सुशांत तृतीय रहा। अंडर 13 लड़कियों में पंजाब की गौरांशी प्रथम, पंजाब की नियति द्वितीय तथा हिसार की दीक्षा तृतीय रही। अंडर 11 लड़कों में अंबाला के विराट और शिवांक ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया तथा राजपुरा के कबीर ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें