कुरुक्षेत्र। अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय से दाखिला लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले विद्यार्थी 19 कोर्सों की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। यह पढ़ाई अत्याधुनिक स्टूडियो के जरिए होगी, जिसे विशेष तौर पर तैयार किया गया है। यहां ऑनलाइन जुड़कर विद्यार्थी अपने-अपने कोर्सों की पढ़ाई कर सकेंगे और परीक्षाएं भी ऑनलाइन दी जा सकेंगी।
विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के 58 कोर्सों में से 39 ऑफलाइन और 19 ऑनलाइन हैं। अब देश विदेश में बैठे विद्यार्थी इन 19 कोर्सों में दाखिला ले सकेंगे। वे ऑनलाइन कक्षाओं के साथ ही ऑनलाइन परीक्षा दे पाएंगे। इसके लिए दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की ओर से विशेष योजना तैयार की गई है। जल्द ही स्टूडियो के माध्यम से विदेशों के विद्यार्थी भी अपने कोर्सों की पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। कुवि के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय का उद्देश्य विदेशों में बैठे विद्यार्थियों को पढ़ाई का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को अपने साथ जोड़ना हैं।
जल्द शुरु होगा स्टूडियो : मंजुला
दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की निदेशक मंजुला चौधरी का कहना है कि दूर विदेशों में बैठे विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्टूडियो को तैयार किया गया है और जरूरत के सभी उपकरण स्टूडियो कक्ष में उपलब्ध हैं। इस स्टूडियो कक्ष के माध्यम से कक्षाओं से लेकर परीक्षाएं ली जा सकेंगी। इससे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। इस स्टूडियो में ऑनलाइन कोर्स के लेक्चर रिकाॅर्ड से लेकर लाइव कक्षा तक की व्यवस्था की गई है। जल्द ही इस स्टूडियो को दूर दराज और विदेशों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरु किया जाएगा।
ऑनलाइन उपलब्ध यूजी और पीजी कोर्स
बीए- तीन वर्ष
बीकॉम-तीन वर्ष
बीबीए-तीन वर्ष
एमए अंग्रेजी-दो वर्ष
एमए राजनीति विज्ञान-दो वर्ष
एमए मास कम्युनिकेशन-दो वर्ष
एमकॉम-दो वर्ष
एमबीए-दो वर्ष
एमबीए-दो वर्ष
एमसीएदो वर्ष
लैग्वेज कोर्स
जर्मन-छह महीने
फ्रैंच-छह महीने
जेपनीज-छह महीने
डिप्लोमा कोर्स
साइबर सिक्योरिटी-एक वर्ष
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग-एक वर्ष
डाटा एनालाइजिज-एक वर्ष
सर्टिफिकेट कोर्स इन टेक्नोलॉजी
इंटरनेट ऑफ थिंग-छह महीने
ब्लॉक चैन मैनेजमेंट-छह महीने
क्लूड कंप्यूटिंग-छह महीने
फुल स्टेक डवल्पमेंट-छह महीने