कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा की ओर से जून 2025 और दिसंबर 2025 सत्र की 30 परीक्षाओं के परिणाम वीरवार को घोषित किए गए। विश्वविद्यालय की साइट पर परिणाम अपलोड किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि घोषित परिणामों में बीवॉक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर, एमए (शिक्षा) तृतीय सेमेस्टर, एमएससी प्रिंटिंग ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग प्रथम सेमेस्टर, बीएड (विशेष शिक्षा) प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, एमएड (विशेष शिक्षा) प्रथम सेमेस्टर, शास्त्री पंचम सेमेस्टर, एमए (दर्शनशास्त्र) तृतीय सेमेस्टर, बीबीए पंचम सेमेस्टर, बीवॉक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (पुनः परीक्षा) प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बीकॉम पांचवें सेमेस्टर, बीए पांचवें सेमेस्टर व अन्य के परिणाम घोषित किए गए हैं।