फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: राइस मिल में लगी आग, लाखों के नुकसान का अंदेशा, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 15 Oct 2023 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

राइस मिल के बाहर ट्रांसफार्मर में आग लगी और कुछ देर बाद ही राइस मिल में भी धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते कुछ ही देर में आज की लपटे उठने लगी।
विज्ञापन
राइस मिल में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के अमीन रोड पर स्थित एक राइस मिल में देर रात अचानक आग लग गई जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। आग पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया। केडीबी रोड ब्रह्मा चौक से कुछ आगे निकलते ही अमीन रोड पर दीपक एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से स्थित राइस मिल के बाहर ट्रांसफार्मर में आग लगी और कुछ देर बाद ही राइस मिल में भी धुएं का गुबार उठने लगा।

विज्ञापन


देखते ही देखते कुछ ही देर में आज की लपटे उठने लगी तो तत्काल ही सूचना फायर ब्रिगेड केंद्र पर दी गई, इसके बाद चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर करीब एक घंटा तक कड़ी मशक्कत कर काबू पाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तो आग लगी देख आसपास के लोग व राहगीर भी जमा हो गए।

हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था लेकिन माना जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से ही यह हादसा हुआ है, इसमें लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें